Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

Wednesday, October 14, 2009

बारिश


आज फिर मुझको उसकी याद दिला दी बारिश ने
दिल में जो भूल की आग थी वो बुझा दी बारिश ने
मैं तो तनहा था अपने घर में ज़माने से परे
मगर मेरे घर की दीवार गिरा दी बारिश ने

उस के जिकर से हो गई मेरी आंखें नम
मगर दोस्तों में सारी बात छुपा दी बारिश ने

सुना है, रोया है आज वो भी बोहात
लगता है उसको मेरी याद दिला दी बारिश ने

वो बेवफा हुआ तो फिर क्या हुआ
आज मेरे साथ रो कर वफा निभा दी बारिश ने

Read more...

Tuesday, September 1, 2009

Talaash(In Search Of Love)


Main talashtaa hu apne yaar ko, Kahi to hoga,
koi to hoga, Jo pukarta hoga mere naam ko,
In waadiyo se puchta hu, Uske ghar ka pataa,
Koi to hai is jahaan me,
Jo mujhe bhi dhoondhta hoga apni yaadon me.
Main talashtaa hu apne pyaar ko,
Main talashtaa hu apne yaar ko,
Koi to hai jo karta hoga mera intezaar,
Koi to hai jo hoga bekaraar,
Koi to hai jo samajhta hoga yeh khaamoshiya,
Jiska dil bhi dhadakta hoga mere dil ke saath,
Main talashtaa hu apne pyaar ko,
Main talashtaa hu apne yaar ko,
Wo manzil bhi mujhe pukaarti hogi,
Wo raaste bhi muje dekhte honge,
Koi to hai, jinki baahon ko Hoga sirf mera intezaar,
Main talashtaa hu apne pyaar ko,
Main talashtaa hu apne yaar ko

Read more...

Friday, July 3, 2009

पूछूं क्या ??


हाथ हाथो मे लेके पूछते हो , पूछूँ क्या?
सब ले कर मेरा कहते हो , कुछ मांगूँ क्या ?

बेचैन होके कहना , तुमको मेरी पहचान नहीं
अपना आइना तुम्हे दे दिया, और अब मैं दूं क्या ?

रफ्ता रफ्ता राजों को मेरे ज़ब्त कर लिया ..
हाय! फिर कहना अनजान का , मै तुम्हारा हूँ क्या ?

मेरी धड़कन सुनते हो , साँसें भी गिनते हो ..
और ये कैसा सवाल ? मै तुम्हे छूं क्या ??

मेरी शब् ओ सहर हो गुज़र , तेरी बातों में !
और तुम कहो मुझसे, तुमसे आके मिलूँ क्या ?

कितनी बार इन आँखों ने सुनाई दास्ताँ ..
और तुम हो की पूछे जाते हो ,है आरजू क्या ?

तुम्हे क्या खबर सुकून इस नज़र का तुम हो !
वर्ना किसे यहाँ खबर थी है खुशबू क्या ?

न पूछना अब की बार कहाँ हो , कैसी हो
तुम हो तो सब प्यारा है , आँसू क्या , लहू क्या !!

Read more...

Thursday, May 14, 2009

मौसम


तुझ से मिलने को कभी हम जो मचल जाते हैं तो ख्यालों में बोहत दूर निकल जाते हैं . गर वफाओं में सदाक़त भी हो और शिद्दत भी . फिर तो एहसास से पत्थर भी पिघल जाते हैं . उसकी आँखों के नशे में हैं जब से डूबे . लडखडाते हैं कदम और संभल जाते हैं . बेवफाई का मुझे जब भी ख्याल आता है अश्क रुखसार पर आँखों से निकल जाते हैं . प्यार में एक ही मौसम है बहारों का मौसम लोगः मौसम की तरह फिर कैसे बदल जाते हैं

Read more...

Tuesday, April 7, 2009

सपने


मेरी आखों को कुछ अच्छा न लगे
कुछ ऐसे तुम मुझसे नज़रें मिलाना
की दिन का हर पल हर लम्हा सुहाना लगे
कुछ ऐसे मेरे साथ तुम वक़्त बिताना

की हंसी मेरे लबों से उतरना न चाहे
कुछ ऐसे मेरे लिए तुम मुस्कुराना
की हो जाये मुझे खुशियों की आदत
कुछ ऐसे मेरी ज़िन्दगी से ग़मों को मिटाना

की मुझमे भी जागे सपने सच करने की उम्मीद
कुछ ऐसे तुम मेरे लिए ख्वाब सजाना
की मैं हर रात का इंतज़ार करून
कुछ ऐसे तुम मुझे आसमान का वो तारा दिखाना

की तुम देखते रहो मुझे हर दम
कुछ ऐसे मुझे अपने सामने बिठाना
की मैं नाराज़ होना चाहूं बार बार
कुछ ऐसे तुम मुझे रूठने पर मनाना

की करता रहूँ तुझे प्यार उम्र भर
कुछ ऐसे शमा-ऐ-मोहब्बत को जलाना
की हो मेरा बसेरा कहीं और नामुमकिन
कुछ ऐसे कुछ ऐसे मुझे अपने दिल में बसाना

की बन जाओ मेरे दिल की धड़कन
कुछ ऐसे तुम मेरे दिल में समाना
की नामंजूर हो मुझे किसी और का होना
कुछ ऐसे तुम मुझे अपना बनाना

की मुझे बारिश की बूंदे भी अधूरी लगे
कुछ ऐसे मुझ पर तुम प्यार बरसाना
की बनजाये हम मोहब्बत की मिसाल
कुछ ऐसे तुम इस रिश्ते को निभाना

की ज़िन्दगी का आखरी पल भी हसीं लगे
कुछ ऐसे मुझे तुम गले से लगाना
की मौत भी हमें जुदा न कर पाए
कुछ ऐसे मैं तेरा हो जाऊं …
कुछ ऐसे ..तुम मेरी हो जाना !

Read more...

Friday, March 20, 2009

निशानी


अगर रख सको तो एक निशानी हूँ मैं,
खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं ,
रोक पाए न जिसको ये सारी दुनिया,
वोह एक बूँद आँख का पानी हूँ मैं.....
सबको प्यार देने की आदत है हमें,
अपनी अलग पहचान बनाने की आदत है हमे,
कितना भी गहरा जख्म दे कोई,
उतना ही ज्यादा मुस्कराने की आदत है हमें...
इस अजनबी दुनिया में अकेला ख्वाब हूँ मैं,
सवालो से खफा छोटा सा जवाब हूँ मैं,
जो समझ न सके मुझे, उनके लिए "कौन"
जो समझ गए उनके लिए खुली किताब हूँ मैं,
आँख से देखोगे तो खुश पाओगे,
दिल से पूछोगे तो दर्द का सैलाब हूँ मैं,,,,,
"अगर रख सको तो निशानी, खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं"......

Read more...

Shoot The Marbles

Contributors

Crazy Taxi

  © Blogger template PingooIgloo by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP